A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले पदाधिकारी कर्मचारी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश

‎अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से बाहर पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी पर होगी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई

संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव और आगामी दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए सभी सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीएम ने लागू आदर्श आचार संहिता के बीच प्रशासनिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएं हैं। इसके साथ ही सभी को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने मुख्यालय में ही बने रहें। इसके तुरंत बाद दीपावली और लोकआस्था का महापर्व छठ भी है। इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों पर विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों पर लागू होगी। स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दिनों में भी सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में रहकर अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। किसी विशेष या आपातकालीन परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने के लिए संबंधित अधिकारी को पहले जिलाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से बाहर पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button