

*रेत का अवैध परिवहन करतेट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त*
*थाना ढीमरखेड़ा की सिलौड़ी चौकी की प्रभावी कार्रवाई*
कटनी
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमानाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16/01/2026 को चौकी प्रभारी सिलौड़ी उप निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में सिलौड़ी चौकी पुलिस द्वारा बाजार भ्रमण के दौरान एक न्यू महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक नरेंद्र चौधरी निवासी पाली द्वारा रेत परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
पुलिस द्वारा मौके पर ही अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। प्रकरण में खनिज अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है तथा वाहन चालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी ए.के. पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
कटनी पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।