
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को श्रीमती अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर महोदया की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित किया गया बैठक में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल का पत्र क्रमांक/एफ- 05-05/2026/1/4 भोपाल दिनांक 08.04.2026 के परिपालन में अम्बेडकर जयंती के अवसर जिला एवं विकासखंड स्तर पर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर महोदया जी के मार्गदर्शन में हैल्थ कैम्प आयोजित किए जाएंगे जिसका थीम डॉ भीमराव अम्बेडकर सिकल सेल सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर थीम पर आयोजित किए जाएंगे बैठक में विकासखण्ड वार स्वास्थ्य शिविरों के दिनांक निम्नानुसार निर्धारित किए हैं:-
1बुधवार15.04.2026चन्द्रागढ,अमरपुर,2गुरूवार16.04.2026भानपुर,अमरपुर,3शुक्रवार17.04.2026चांड़ाबजाग
4शनिवार18.04.2026जल्दाबजाग,5बुधवार15.04.2026जमगांव,डिण्डौरी,6गुरूवार16.04.2026नारायणडीह,डिण्डौरी
7बुधवार15.04.2026गोपालपुर,करंजिया, 8रविवार19.04.2026पण्डरीपानी,करंजिया, 9बुधवार15.04.2026कनेरी,मेंहदवानी, 10शनिवार18.04.2026राई,मेंहदवानी, 11मंगलवार14.04.2026मानिकपुर,समनापुर, 12रविवार19.04.2026गौराकन्हारी,समनापुर, 13मंगलवार14.04.2026बिछिया,शहपुरा, 14 बुधवार 15.04.2026 पलकी, शहपुरा
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिछिया एवं मानिकपुर विकासखंड समनापुर तथा शाहपुरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सिकल सेल सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ मनोज पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डिंडोरी के निर्देशन पर डॉ ममता दीवान जिला स्वास्थ्य अधिकारी 1 तथा स्वास्थ्य शिविर के जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे उक्त स्वास्थ्य शिविरों में निम्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जावेगी सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, एन सी डी स्क्रीनिंग, ए.एन.सी. पंजीयन, सीवियर एनीमिया की जांच, पीआईएच प्रबंधक, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र, आयुष्मान कार्ड, शिशु स्वास्थ्य, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं टी.बी. स्क्रीनिंग मलेरिया परीक्षण, आंखों की चांच, महामारी प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जावेगी
आज के डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सिकल सेल सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आज दिनांक 14.04.2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 192 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक जांचे, उपचार एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में सिकल सेल स्क्रीनिंग 102,
टी बी X Ray -104
HIV सिफलिश टेस्ट 119
एनसीडी स्क्रीनिंग 147, बी पी 47 शुगर 47 एवं अन्य आवश्यक जांचें की गई साथ ही मातृ स्वास्थ्य के 9 शिशु स्वास्थ्य के 11 किशोर स्वास्थ्य के 8 वृद्धावस्था के 32 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया उक्त स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण जिले से डॉ मनोज पाण्डे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ श्री ओम प्रकाश उरैती जिला समन्वयक RKSK/ RBSK के द्वारा किया गया और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए शिविर में हाई रिश्क एएनसी महिला हिरमतिया बाई पति राजकुरमार बैगा ग्राम चांदरानी 6ग्राम हीमोग्लोबिन होने पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन करवाए जाने के लिए उक्त महिला को जिला अस्पताल भेजने हेतु निर्देशित किया गया तथा विकासखंड स्तर से CEO समनापुर श्री पंकज जैन, BMO डॉ मेजर प्रेम सिंह कुशराम, डीटीसी आनंद मोहारे, बीसीएम मनोज इटोरिया, STS, MTS, STLS, सेक्टर सुपरवाइजर CHO, ANM, MPW आशा सुपरवाइजर एवं आशा उपस्थित रहे तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिछिया में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल ओपीडी – 367 कुल एक्सरा – 103 खाखर जांच – 70 आयुष्मान कार्ड – 35 सिकल जांच- 125 गर्भवती माताओं की जांच – 15
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बच्चे -7 की स्क्रीनिंग किया गया बीपी – 82 शुगर – 82 अन्य लैब जांच – 253 मरीजों का उपचार किया गया उक्त स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण जिला नोडल अधिकारी डॉ ममता दीवान एवं डॉक्टर मनोज उरैती जिला क्षय अधिकारी के द्वारा किया स्वास्थ्य शिविरों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए विकासखंड स्तर से बीएमओ डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया डॉक्टर अलका झरिया आयुष चिकित्सक डॉक्टर राजीव साहू एवं गोवर्धन वाडिया बीईई रोशन रैदास बीसीएम , CHO एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
.jpeg)