A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

पांच दिवसीय बाल शिक्षण संस्कार शिविर का आयोजन

धर्म, संस्कार और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597


मनावर। जिला धार।। श्वेतांबर जैन समाज द्वारा महावीर भवन में पांच दिवसीय क्षमता संस्कृर शिविर का आयोजन किया गया। ठंड की बढ़ती ठिठुरन में स्कूलो के शीतकालीन अवकाश के दौरान आ 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक धर्म, संस्कार और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। शिविर के दौरान बच्चों के लिए मोबाइल का पूर्ण त्याग रहेगा। प्रतिदिन कम से कम पांच समय और संचित जल के त्याग जैसे नियम निर्धारित किए गए हैं।

मंजु काकरेचा ने बताया कि यह शिविर परम पूज्य आचार्य भगवान 108 श्री रामलाल जी महाराज साहब एवं बहूश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब के पावन प्रेणा से ज्योतिषाचार्य दिव्या चंद जी महाराज ने नवकार मंत्र के पाठ से शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य नन्हे बच्चों को धार्मिक ज्ञान के साथ-साथ बड़ों को आदर करना भी सीखना है। उन्होंने बताया कि यह पांच दिवसीय बाल शिक्षण संस्कार शिविर पहली बार आयोजित किया गया रहा है। जिसका लक्ष्य बच्चों में बचपन से ही जैन धर्म संस्कार और सिद्धांतों को रोपीत करता है।

मुनि श्री ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर कई परिवार में अपने बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं। ऐसे में समाज द्वारा बच्चों को संस्कार देने का यह निर्णय सकल श्री संघ जैन समाज और महिला मंडल की एक अनुकरणीय पहल है। इस आयोजन में बच्चों को न केवल जैन धर्म की बुनियादी शिक्षा दी जाएगी, बल्कि उन्हें जीवन में नैतिकता सेवा और परोपकारी के मूल्य से भी अवगत कराया जाएगा। शिविर में बड़ी संख्या में समाज के बच्चे शामिल हुए। सारीका नवलखा, सपना ओरा, नीता नवलखा, ज्योति खटोड़, स्वाती ओरा, खुशबु काकरेचा, दिपिका नवलखा ने बच्चों को जैन धर्म संस्कार और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!