मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणजोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रथम पाली के लिए सुबह आठ बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक बजे निर्धारित

प्रथम पाली के लिए सुबह आठ बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक बजे निर्धारित
WhatsApp Facebook

प्रतिनियुक्त अधिकारियों व केन्द्राधीक्षकों के साथ ब्रीफिंग कर जरूरी हिदायतें

जहानाबाद। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं एसपी अपराजित लोहान ने सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने को ले शुक्रवार को प्रतिनियुक्त अधिकारियों व केन्द्राधीक्षकों के साथ ब्रीफिंग कर जरूरी हिदायतें दी। विदित हो कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य सिपाही के 1697 पद, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल के 2431 पद तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों सहित कुल 4236 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 एवं 17 जून को दो पालियों में किया जाना है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तो द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक आयोजित होगी। जिले के कुल 10 परीक्षा केन्द्रों मसलन राज्य संपोषित बालिका इंटर स्कूल, जहानाबाद, एस.आर.के. +2 स्कूल, पंडुई, हाई स्कूल हाटी (काको), उत्क्रमित विद्यालय डेढ़सैया, रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, मुरलीधर इंटर स्कूल, प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय उंटा एवं गौतम बुद्ध इंटर स्कूल में किया जाना है।

डीएम ने बताया कि अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रथम पाली के लिए सुबह आठ बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली के लिए सुबह नौ बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर दो बजे परीक्षा केन्द्रों का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं प्रावधानों के अनुसार किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केन्द्र अथवा परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे किसी भी उपकरण के साथ पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा तथा इसे कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा। स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक अभ्यर्थी की भौतिक जांच सुनिश्चित करें तथा किसी के पास लिखित सामग्री, सादा कागज, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न हों की पूर्णतः सत्यता की जाए। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी तथा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा।