A2Z सभी खबर सभी जिले की

कावड़ यात्रा निकालकर किया बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक

विगत 5 सालों से निकाली जा रही है काँवड यात्रा

हरिओम जाटव की रिपोर्ट। 
नरसिंहगढ़-प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष ग्राम श्यामपुरा से विशाल काँवड यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्राम के महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। यात्रा ग्राम श्यामपुरा से प्रारंभ होकर बोड़ा-पचोर मार्ग होते हुए बोड़ा बाईपास, सागपुर, संजय नगर, छतरी चौराहा होते हुए चंपी चौराहा बलवटपुरा चौराहा होते हुए बड़ा महादेव बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंची जहां पर कावड़ यात्रा में सम्मिलित सभी भक्त गणों ने बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक किया गया। यात्रा का नगर के छतरी चौराहे पर सरपंच प्रतिनिधि शिवनारायण जांगड़ा एवं ग्राम के लाड सिंह परिहार द्वारा भव्य स्वागत किया एवं यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को फलाहार कराया ।आपको बता दे की ग्राम श्यामपुरा में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्री बजरंग पारायण समिति एवं ग्रामीण जनों द्वारा किया जाता है और कावड़ यात्रा भी पिछले 5 सालों से लगातार निकाली जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!