
रिपोर्ट : आरिफ खान आगर मालवा
आगर मालवा मध्य प्रदेश/ आज मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तहसील एवम् ब्लाक आगर मालवा द्वारा तनोड़िया संकुल केंद्र स्तर पर गुरूवन्दन कार्यक्रम का आयोजन मांगलिक भवन परिसर नई आबादी तनोड़िया में सम्पन्न हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले सेवा निवृत शिक्षक श्री बने सिंह जी राठौड़ एवम् श्री मेहरबान सिंह जी राठौर (पिपलिया कला) का सराफा बांधकर गुरुवन्दन निम्मित सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि तनोड़िया संकुल प्राचार्य ब्रजराज सिंह राठौर , विशेष अतिथि के रूप में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन चौहान , जिला संगठन मंत्री गोपाल गिरि गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष महावीर जैन , जिला उपाध्यक्ष मनोज सागर , ब्लाक अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव , सचिव राकेश चौधरी सहित क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना श्रीमति ऋचा तिवारी द्वारा प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा गुरु शिष्य परम्परा , पूर्व की शिक्षा व्यवस्था , अनुशासन एवम् संगठन की कार्यप्रणाली पर वक्तव्य दिए। सभी ने मिलकर गुरुद्वय का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन तहसील सचिव मनीष परमार द्वारा किया गया एवम् आभार तहसील अध्यक्ष गोपाल परमार (माधव) द्वारा माना गया।
रिपोर्ट : आरिफ खान आगर मालवा