A2Z सभी खबर सभी जिले की

रास्ते कीचड़ से अटे पड़े, पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, पंप हाउस की जर्जर हालत और अधिकारी मोन

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा/खवारावजी

ग्राम खवारावजी में हर तरफ पानी का जमावड़ा, क्षतिग्रस्त सड़के लोगों की परेशानियों का कारण बन रहा है। गांव में स्थित शहीद घनश्याम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के आगे का रास्ता पहले से ही खराब था ऊपर से बारिश की वजह से इक्कठा पानी से बना कीचड़। आम आदमी सहित स्कूल के बच्चों का सबसे ज्यादा परेशान होता देखा जा सकता है। कई बार ग्राम वासियों ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती। ग्रामीणों ने बताया कि इस खराब रास्ते से ग्रामीणों का आना जाना दुश्वार हो रहा है जब कि इसी सड़क पर आयुर्वेद औषधालय स्थित है जहां मरीजों को काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

इसी कड़ी में गांव में स्थित पंप हाउस व क्षतिग्रस पानी की टंकी की माली हालत इस कदर खराब है कि छत गिरने की कगार पर है और अंदर से फर्श भी उखड़ चुकी है लेकिन अभी हाल ही में कई जगह स्कूल आदि गिरने के बावजूद अधिकारी आंखे मूंदे बैठे हैं ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!