A2Z सभी खबर सभी जिले कीउज्जैनमध्यप्रदेश

महाकाल बाबा के विवाह का रिसेप्शन भोज 19 मार्च को

भगवान चिंतामण गणेशजी को दिया प्रथम निमंत्रण

उज्जैन ।
महाशिवरात्रि के पश्चात महाकाल बाबा के विवाह के रिसेप्शन का भोज 19 मार्च को महाकाल मंडपम छतरी वाले गणेश जी के स्थल पर संपन्न होगा। श्री महाकाल शयन आरती भक्त परिवार के द्वारा विगत 24 वर्षों से आयोजित होने वाले बाबा महाकाल के रिसेप्शन के आमंत्रण पत्रिका भगवान श्री चिंतामन गणेशजी को भेंट की गई। भगवान चिंतामण गणेशजी को निमंत्रण के साथ सभी देवी देवताओं के साथ पधारने का आग्रह किया।

शयन आरती भक्त परिवार के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र कटियार, राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष राघव बगड़िया, शैलेश दुबे, प्रभात साहू, खेमसिंह तोमर, अनुदीप गंगवार, विशाल सोनी, संजय सिंह बेस, महेश राठौर, गोपाल राठौर, राहुल तीलवे, रजत साध, दुष्यंत मंडलोई, अजय कर्पे, दुर्गा यादव, संतोष राठौड़ आदि ने भगवान चिंतामन गणेशजी को बाबा के स्नेह भोज में पधारने का आमंत्रण दिया।

Show More
Back to top button