

रजनी कुमारी चौहान की रिपोर्ट,,,
कतरास:भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ब्लॉक टू क्षेत्र में चल रहे त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान (18 अगस्त से 17 नवंबर 2025) के तहत बुधवार को सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विभाग के सभी कर्मचारियों को नवीनतम एसओपी (मानक कार्यप्रणाली) से अवगत कराना था।
कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक (सामग्री) वैभव कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन सहायक प्रबंधक (सामग्री) अयोध्या नाथ मिश्रा ने किया। इस दौरान सामग्री प्रबंधन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (उत्खनन) आर.के. सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (खनन) संजय कुमार चौधरी, प्रबंधक (उत्खनन) पंकज कुमार, प्रबंधक (वि. एवं यां.) गौरव, चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार महतो, सहायक प्रबंधक शंकर कुमार, सामान्य सहायक विशाल कुमार, अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी भी शामिल हुए।
कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एश्योरेंस फॉर्मेट भरकर जमा किया।