A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बारिश बनी बाधा, दिल्ली से पंतनगर आई फ्लाइट लौटाई गई , यात्री निराश

 

✈️ बारिश बनी बाधा, दिल्ली से पंतनगर आई फ्लाइट लौटाई गई, यात्री निराश

➡️ पंतनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर अचानक तेज बारिश आ गई, जिससे फ्लाइट की लैंडिंग में बाधा उत्पन्न हो गई।

Related Articles

➡️ दिल्ली से 72 यात्रियों को लेकर दोपहर 2:45 बजे पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7156, पंतनगर एयरपोर्ट पर दो बार चक्कर लगाने के बाद भी नहीं उतर पाई।

➡️ दृश्यता कम होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

➡️ यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में 59 यात्री ऐसे थे जिनकी टिकट अगली कनेक्टिंग बुकिंग के साथ थी, उन्हें काफी निराशा हुई।

➡️ इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने या किराया वापसी का विकल्प दिया।

➡️ एयरपोर्ट डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते विमान को लौटाना पड़ा, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

➡️ वहीं फ्लाई बिग की देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर फ्लाइट ने सुबह 11:50 बजे तय समय पर सुरक्षित लैंडिंग की और आधे घंटे बाद यात्रियों को लेकर वापस रवाना हो गई।

🟣🔵⚪🟢🟡🟠

*उधम सिंह नगर*

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!