A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

राजनांदगांव/सुरगी- विधायक आदर्श ग्राम में मनाया गया योग दिवस।

विधायक आदर्श ग्राम सुरगी हायर सेकेण्डरी स्कूल में विश्व योग दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सरपंच सुग्रीव साहू, प्राचार्य एन. के. साहू, शासकीय आयुर्वेद अस्पताल से भोज राज नेताम, व्याख्याता सुशील नारायण शर्मा, वीरेंद्र टेंभूरकर, गीतांजलि साहू, नीरा ठाकुर, किरण साहू, बसंती शर्मा, योगेश गौतम, परमानन्द साहू (प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ),पी टी आई राजाराम देवांगन, शिवानी रात्रे, अरुणा साहू, दिनेश सिन्हा, वंदना देवांगन, चित्रलेखा साहू, हेमलता साहू, चारुलता भौतमांगे, स्मिता मिश्रा, बलराम आर्य, देवेंद्र मंडावी, नन्द कुमार देवांगन, सेफाली रानी देवांगन, भारती मंडावी, शिवम झा, अंकित जंघेल, देवेंद्र साहू, छत्रपाल देशमुख, आदि समस्त व्याख्याता, शिक्षक, शिक्षिका व बच्चे सम्मिलित हुए।
सुशील शर्मा व्याख्याता ने योग से कैसे निरोग रहे इस अवसर बच्चों को बताया गया कि भारत के प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने आज से 11 वर्ष पहले 21 जून को विश्व योगा डे मनाने का सर्व सम्मती से निर्णय लिया, आज भारत के प्रयास से पुरे विश्व में हर साल 21 जून को योगा डे मनाया जाता है, हमें रोज कम से कम 1 घंटा योग करना चाहिए।
योग से शरीर को निरोग किया जा सकता है इस अवसर पर अन्य व्याख्याताओं में गीतांजलि साहू ने बताया कि जो रोज योग करेगा उसे मोटापा की समस्या नहीं होंगी, हमें तेल नहीं के बराबर खाना चाहिए, फ़ास्ट फूड से हमें परहेज करना चाहिए. श्रीमति अरुणा साहू व्याख्याता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि करो योग, रहो निरोग। योग से मानसिक शक्ति बढ़ती है, ध्यान नहीं भटकता विरेन्द्र टेम्भुरकर ने बताया कि थायराइड, सुगर, आर्थराइटिस बीमारी का इलाज योग से ही किया जा सकता है।
कई लोग योग से पोलियो जैसी बीमारी को मात देकर चलने फिरने के लायक हो गए हैं।
आज इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम कराया गया, अंत मे शांति पाठ के साथ प्रधानमंत्री के संदेश को बच्चों तक पहुंचाया गया।
उक्त जानकारी व्याख्याता सुशील शर्मा ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से दी।

विमल अग्रवाल की रिपोर्ट

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!