
आबकारी विभाग ने 29 लाख की अवैध शराब नष्ट कीः अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चला बुलडोजर
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
धार पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर के सागौर वृत्त आबकारी विभाग ने आज गुरुवार को जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट किया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी जगदीश मेहरा और कार्यपालन मजिस्ट्रेट राहुल गायकवाड़ की मौजूदगी में हुई।
इसमें कच्ची, देसी और विदेशी बियर सहित विभिन्न प्रकार की शराब नष्ट की गई। अनुविभागीय अधिकारी जगदीश मेहरा ने बताया कि आबकारी कार्यालय वृत्त सागौर में यह नष्टीकरण अभियान चलाया गया।आबकारी प्रभारी बोले-आदेश के बाद यह कार्रवाई की
आबकारी वृत्त प्रभारी सागौर मुनेन्द्र सिंह जादोन ने जानकारी दी कि माननीय न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। इसमें अंग्रेजी, देसी और कच्ची शराब शामिल थी, जिसे करीब चार साल पहले अवैध परिवहन और अन्य मामलों में जब्त किया गया था।नष्ट की गई शराब का कुल मूल्य लगभग 29 लाख रुपए
नष्ट की गई शराब का कुल मूल्य लगभग 29 लाख रुपए है, जिसमें 19 लाख रुपए की बियर भी शामिल है। कुल मिलाकर, लगभग 7 हजार लीटर बियर और 8 हजार लीटर अन्य प्रकार की मदिरा को नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक संजय मंसारे और महिला आबकारी आरक्षक रीना भंडोले भी मौजूद रहे।