

रवि शिमले रिपोर्टर
अंजड़/बड़वानी
बड़वानी अंजड में समर्पण सेवा संस्था ने भामाशाहों के सहयोग से शवों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त विश्राम स्थल बनाया है। इसका लोकार्पण 19 फरवरी को नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती और संस्था के सदस्यों ने किया। दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक विश्राम स्थल में शव को रखने के लिए चबूतरा, सीमेंट कंक्रीट और डामरीकरण, कुर्सियां, पानी की टंकी और पौधे लगाए गए हैं। संस्था ने एक पीड़ित मजदूर परिवार की भी मदद की है। संस्था के सतीश परिहार ने बताया कि यह विश्राम स्थल लगभग 3 महीने में बनकर तैयार हुआ है और आगे भी इसमें और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, पार्षद कार्तिकेय चौहान, टीकम मंडलोई, संस्था सदस्य देवेंद्र यादव, राजू प्रजापत, गिरीश चौहान, अजरूद्दीन मंसुरी विमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
