A2Z सभी खबर सभी जिले की

पद का दुरुपयोग करने तथा शासकीय राशि का गवन करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

समनापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


डिंडोरी। दिनाँक 19/11/2025 को फरियादी जनपद पंचायत कार्यालय समनापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार नारनौरे के द्वारा आवेदन पत्र अनावेदक मुकेश कुमार मालवी श्रम शाखा जनपद पंचायत समनापुर में डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के द्वारा मृतिका हिरौंदा बाई पति इतवारी सिंह उर्फ एंतरासिंह जाति बैगा निवासी ग्राम ढाबा ग्राम पंचायत गौराकन्हारी जनपद पंचायत समनापुर की सामान्य मृत्यु को दुर्घटना से मृत्यु एवं हितग्राही इतवारी सिंह उर्फ एंतरासिंह बैगा के बैंक खाता के स्थान पर स्वयं अनावेदक मुकेश कुमार मालवीय अपने बैंक खाता में बिना किसी अधिकारी को जानकारी दिये कूट रचित तरीके से अपनी मर्जी से शासन के पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज अपलोड कर हितग्राही इतवारी उर्फ एंतरा सिंह बैगा को शासन से प्राप्त होने वाली अंत्येष्टि सहायता राशि 6,000/-रूपये एवं अनुग्रह सहायता राशि 4,00,000/- रूपये की शासकीय राशि को अपने पद का दुरूपयोग करते हुए धोखाधड़ी से अपने स्वयं के खाता में प्राप्त कर गबन करना तथा शासकीय योजना की आई डी पासवर्ड का भी दुरूपयोग करने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत करने पर थाना समनापुर में अपराध क्रमांक 382/2025 धारा 420,409 भा.दं. वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ट अधिकारियो के विशेष मार्गदर्शन में आरोपी मुकेश कुमार मालवी पिता गोविन्द प्रसाद मालवी श्रम शाखा जनपद पंचायत समनापुर जिला डिण्डौरी स्थायी निवासी जेड टू जेड कम्प्युटर सेन्टर के पास निवारी, नैनपुर थाना नैनपुर जिला मण्डला (म.प्र.) का पता तलाश किया गया जो आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार होकर लुक छिप रहा था जिसे दिनाँक 22/04/2026 को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल डिण्डौरी में दाखिल किया गया ।

विशेष भूमिका  विवेक कुमार गौतम (एसडीओपी बजाग), निरीक्षक  हरिशंकर तिवारी थाना प्रभारी समनापुर, उप निरीक्षक पारस यादव, प्रधार आरक्षक 159 रामरतन मार्को, आरक्षक 78 सियाराम मरकाम की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!