A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़देश
Trending

सुकमा में 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ओडिशा सीमा पर पुलिस को बड़ी सफलता

सुकमा/मल्कानगिरी: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा की सीमा से सटे इस नक्सल प्रभावित ज़िले में 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में लोकेश नामक हार्डकोर नक्सली भी शामिल है, जो पूर्व सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था।

इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1.18 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और सीआरपीएफ के डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में संपन्न हुई।

एसपी किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी surrendered माओवादी उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास किए जाएंगे और उन्हें आवश्यक सहायता दी जाएगी।

Related Articles

यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Show More
Back to top button