

थाना-मण्डी परिसर से शुरू कर लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष् में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया….
सहारनपुर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना मण्डी पुलिस द्वारा “Run for Unity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में थाना मण्डी पुलिस नें राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दौड़ का शुभारम्भ किया गया, जिसमें थाना मण्डी पुलिस व छात्र-छात्राओं व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया इसके साथ ही उपस्थित पुलिसकर्मियों, आमजनमानस एवं विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता, नवीन कानूनों के महत्व तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियों से भी जागरूक किया गया।
मोहम्मद अली मिर्ज़ा
