
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर पूर्व विधायक अजय चौरे ने व्यक्त की शोक संवेदना
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय चोर बैतूल स्थित उनके निवास पर पहुंचे।

इस दौरान अजय चौरे ने खंडेलवाल परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरे परिवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।