

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर सपा कार्यालय सहारनपुर में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया……
सहारनपुर मे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम मे इसरार चौधरी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने सरदार पटेल के जीवन और देश की एकता व अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पटेल जी के विचार और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
*रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा, अखंड भारत न्यूज़