
आप को कोयला का बड़े पैमाने पर कारोबार करना है तो तेतुलमारी थाना अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह के खास सीजूआ, 40 नं० बस्ती और कोढ़ीया हॉस्पिटल के रास्ते में पवन मुखिया के बाउंड्री वॉल के अंदर खुले आम कर सकते हैं। दिन हो या रात हो प्रशासन का कोई भय नहीं है क्योंकि प्रशासन वहां पहुंचेगी ही नहीं। इन क्षेत्रों में गोलू सिंह,पप्पू सिंह,सुनील पाशी,लक्की चौहान,कल्लू चौहान,मुन्ना यादव,सूरज यादव एवं राजा राम यादव पर खाकी और खादी का आशीर्वाद प्राप्त है। इस क्षेत्र में खुलेआम सुरंग बनाकर अवैध खनन कर कोयले की निकासी किया जाता और प्रत्येक दिन 7 से 8 ट्रक कोयला तस्करी किया जाता है और रात के अंधेरे में मंडियों में भेजा जाता है।
कोढ़ीया हॉस्पिटल के रास्ते में संतोष कुमार महतो उर्फ (पवन मुखिया) मुखिया का चोला पहन कर अपने आवास के बगल में कोयले का भंडारण कर दिन के उजले में ही बड़े गाड़ियों में लोड कर रात के अंधेरे में भट्ठों एवं मंडियों में खपाया करते हैं। प्रशासन देख कर भी अनदेखा कर रहे है क्योंकि इस क्षेत्र से गढ़ी कमाई जो है……….
*अब देखना है प्रशासन के कानों में जूं कब रेंगती है और आंखों से पर्दा कब उठती है ?*अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट, 