A2Z सभी खबर सभी जिले की

“भारतीय जनता पार्टी की संकल्प सभा सिंघाना में सम्पन्न”

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत

 मनावर (जिला धार) भारतीय जनता पार्टी सिंघाना मंडल का कार्यक्रम ग्राम सिंघाना में आयोजित किया गया। विकसित भारत संकल्प सभा का शुभारंभ कार्यक्रम मे मुख्यअथिति जिलाध्यक्ष चंंचल पाटीदार ने किया। विधानसभा मनावर के शिवराम कन्नोज, कपिल सोंलकी अजय राठौर, सुनिल पाटीदार, प्रकाश पांडे मंचासीन रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने हर चुनौती का सामना कर आत्मविश्वास के साथ देश आगे बढ़ रहा है हमारे जीवन में वीरता के साथ सीमाएं सुरक्षित की और वैश्विक स्थिति में भी भारत उभरता हुआ दिखाई दे रहा है।
2014 से पहले दिल्ली हाईकोर्ट में हैदराबाद में दिलसुखनगर में और इसके साथ ही अनेक आतंकवादी हमले इस भारत देश में हुए। 2014 के बाद में सर्जिकल स्ट्राइक पुलवामा में एयर स्ट्राइक और हाल ही में आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों का सफाया किया। यह देश के मजबूत और सशक्त नेतृत्व के दिन है। इस देश में क्या-क्या हुआ क्या किसने किया और क्या कौन कर रहा है इन सब चीजों को हमें जन जन को बताना होगा।

विकसित भारत संकल्प सभा में भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संकल्प सभा में कहा कि भारत के डिफेंस सिस्टम के बारे में छपता है कि भारत का डिफेंस सिस्टम पूरे विश्व का सबसे मजबूत डिफेंस सिस्टम बन गया है। यह अमेरिका ने माना है। यह बात हमें नीचे आमजन तक पहुंचना है। यह भारत का डिफेंस सिस्टम है, जिसमें भारत में अपने आप में कई बातों को विश्व के अंदर विश्व पटल पर रखा। इसके अलावा हमारे 625 करोड़ का हमारा सुरक्षा निर्यात देश के एसएससी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ प्रचंड के रूप में मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस के रूप में इस भारत देश की सरकार और भारत के प्रधानमंत्री जी ने एक ही बात कही है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ चलने वाली सरकार ने अपने 11साल के कार्यकाल में कई गुना काम किए हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री बेटियों की संख्या तुलनात्मक लगभग 10 से 12% कम होती थी पर आज की वर्तमान स्थिति में लिंग अनुपात में देखें तो 1000 पुरुषों के अनुपात में 1020 महिलाओं को स्थान मिला है। यह काम देश की यशस्वी सरकार ने किया। आरक्षण देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया गया। भारत की सरकार और देश के प्रधानमंत्री ने आईआईटी 490 यूनिवर्सिटी कालेज खोलने का काम और रोजगार देने का काम किया है। 34 किलोमीटर प्रति दिन हाईवे निर्माण करने का काम भारत की सरकार ने किया।
प्रधानमंत्री और भारत की सेवा के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने का काम भारत के एक-एक नागरिक ने किया। यह भारत की आत्मरक्षा और गौरव की बात है।

नरेंद्र मोदी जी ने 2024 की सरकार से पहले भारत विश्व स्तर पर अलग-अलग तरीके से उधार लेने का काम करता था पर भारत 2014 के बाद उधार लेने वाले देशों की लाइन से अलग हो गया। भारत में सॉल्यूशन देने का काम शुरू किया।उधर लेना बंद किया। सॉल्यूशन देने का काम शुरू किया।स्ट्रक्चर डीपी की सफलता तक भारत में लोकतंत्र और टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर विकास को जन जन तक पहुंचना है। अपनी जान को लेकर हर एक व्यक्ति चिंतित था। मगर आज निश्चित होकर लोग जनजीवन बीता रहे है। भारत में 55 करोड लोगों का आयुष्मान कार्ड देने का काम किया हमारी केंद्र सरकार ने किया। हर गरीब की एक इच्छा है यदि प्रधानमंत्री हो तो नरेंद्र मोदी जैसा हो। देश का नेतृत्व कर्ता नरेंद्र मोदी जैसा हो। देश को चलाने वाला नेता नरेंद्र मोदी जैसा हो। प्रधानमंत्री ने गरीब को आयुष्मान कार्ड देने का काम किया। घर की छत के नीचे शांति से और आराम से सोता है, कि मेरे घर में आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच है।

संचालन मंडल महामंत्री गौतम परिहार एवं मगनसिंह भाटिया ने किया। अहमदाबाद के यात्रियों की दुखद घटना पर दौ मिनट का मौन रखा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!