A2Z सभी खबर सभी जिले की

घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान

  •  


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा भाजपा धार ग्रामीण के प्रत्येक मंडल पर भव्य निकाली जाएगी। प्रदेश संगठन के तय कार्यक्रम अनुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के दिशा निर्देशन में तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा , सहसंयोजक ओपी पाटीदार , वरिष्ठ नारायण सोनी , महेंद्र महाजन धरमपुरी के मुख्य आतिथ्य में बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलकर किया गया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष को तिरंगा झंडा वितरण किए गए। जिला बैठक में भाजपा धार ग्रामीण जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित जिले के अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए। संचालन दुर्गेश वर्मा डही व आभार जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने माना।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!