A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रयास संगठन की सेवा भावना: निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर में 207 मरीजों का परीक्षण,

57 को भेजा गया जबलपुर

प्रयास संगठन की सेवा भावना: निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर में 207 मरीजों का परीक्षण,

57 को भेजा गया जबलपुर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – रंगारी ठोका। संत गजानन महाराज के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर प्रयास संगठन द्वारा समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए देवजी नेत्रालय के सहयोग से ग्राम रंगारी ठोका स्थित लाल बहादुर शास्त्री पब्लिक स्कूल परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस सेवा शिविर में ग्रामीण अंचल के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 207 हितग्राहियों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से 57 मरीजों को ऑपरेशन हेतु जबलपुर रेफर किया गया।


प्रयास संगठन द्वारा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन की समुचित व्यवस्था, साथ ही भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए यह आयोजन जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हुआ। इस सेवा कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए प्रयास संगठन एवं देवजी नेत्रालय की टीम को धन्यवाद दिया।
यह शिविर न केवल एक धार्मिक अवसर पर सेवा का उदाहरण बना, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला आयोजन रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!