A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

भव्य खादी महोत्सव का राजीव गुम्बर द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन

*कम्पनी बाग मे भव्य खादी महोत्सव का विधायक राजीव गुम्बर ने किया उद्घाटन….*

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर में 11 नवम्बर से 20 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक नगर राजीव गुम्बर द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरान्त राजीव गुम्बर द्वारा प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों एवं राज्यों से आयी उत्कृष्ट इकाईयों का भ्रमण कर अवलोकन किया गया तथा महात्मा गांधी जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर आर्य कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विधायक राजीव गुम्बर द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढावा देते हुए अपनाने का आग्रह किया गया तथा अलग-अलग राज्यों एवं जनपदों से आयें उद्यमियों को प्रेरित किया गया एवं स्टॉलों में लगे उत्पादों की सराहना की गयी। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी के आयोजक परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा विधायक राजीव गुम्बर जी एवं अन्य अधिकारी, बन्धुओ व उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रदर्शनी में 13 नवम्बर 2025 को सायं 5.30 बजे ‘‘खादी एक विचार’’ आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मुज़फ्फरनगर सोम प्रकाश, ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी, शामली जुगल किशोर, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक आर0एस0 भदौरिया व खादी ग्रामोद्योग विभाग के सेवानिवृत्त तथा वर्तमान स्टॉफ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा अखंड भारत न्यूज़

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!