A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान समिति गठित।

 

सिंगरौली:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान समिति गठित।

सिंगरौली/– राज्य शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जायेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायतों द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भय धग एवं भ्रांतियों भेदभाव को मिटाने के लिए अपील सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न सूचना, शिक्षा, संचार फैलाना है। पखवाड़े के दौरान विकासखण्ड स्तर पर पीओडी का आयोजन भी करवाया जाना है। 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाये जाने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के सफल क्रियान्वयन कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। समिति में तथा उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होगे। समिति का सचिव सचिव जिला कुष्ठ अधिकारी का बनाया गया है। तथा समिति के सदस्य सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बैढन । प्रतिनिधि जिला पंचायत सिंगरौली ,महिला एवं बाल विकास विभाग,शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आदिवासी विकास विभाग, जिला सिंगरौली,वन विभाग, जिला सिंगरौली, सदस्य समाज कल्याण विभाग जिला जिला मीडिया अधिकारी (स्वास्थ्य विभाग)जन सम्पर्क अधिकारी जिला सिंगरौली। जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा डी.सी.एम सिंगरौली होगे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!