A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर शिफ्ट हुआ विद्यालय 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। अभिभावकों और समाजसेवियों द्वारा लगातार समाधान दिवस और मानवाधिकार आयोग में जर्रूर भवन में बच्चों को पढाने और भविष्य के सम्भावित हादसे को लेकर किए गए पत्र व्यवहार के बाद मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट कर दिया गया जिसमे सोमवार को आधा सैकडा से अधिक बच्चे मौजूद रहे।

कस्बे में कांशीराम कालोनी छिमौली रोड में नया बहुमंजिला स्कूल भवन काफी पहले बनकर तैयार हो गया था लेकिन कम्पोजिट विद्यालय को पुराने और जर्जर भवन में चलाया जा रहा था जिसको लेकर समाजसेवियों और अभिभावकों ने भविष्य में होने वाले सम्भावित हादसे के प्रति चिंता जताते हुए मानवाधिकार आयोग के साथ उच्चाधिकारियों को बार बार पत्राचार किया जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को नये भवन में स्कूल शिफ्ट करने का आदेश दिया उसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को नये भवन में शिफ्ट करा दिया जिसका प्रभार शंकुल शिक्षक मोहम्मद सईद सिददीकी को सौंपा गया है आज पहले दिन कम्पोजिट विद्यालय में आधा सैकडा से अधिक बच्चे उपस्थित रहे। इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने बताया कि सारी व्यवस्था पहले पूरी कराई जा चुकी हैं सिर्फ बाउण्ड्रीवाल बाकि है तो अभी तारबाडी करा रहे हैं जैसे बजट आएगा तो बाउण्ड्री वाल बनवाई जाएगी।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!