A2Z सभी खबर सभी जिले की

सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

 

जमशेदपुर। नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाए रखने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन आज समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में पूरी की गई।

मानगो नगर निगम क्षेत्र के 190 बूथ, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के 41 बूथ तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के 18 बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया के तहत मतदान दलों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के साथ टैग किया गया।

विदित हो कि नगरपालिका निर्वाचन बैलेट बॉक्स के माध्यम से कराया जाना है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी सहित कुल 5 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।

Related Articles

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, सामान्य प्रेक्षक श्री जितेन्द्र कुमार देव, श्री राजेश कुमार साह एवं श्री विष्णुदेव कच्छप, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

— आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ

अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More
Check Also
Close
Back to top button