A2Z सभी खबर सभी जिले की

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, हनुमान लोक जामसांवली में भव्य आयोजन का संकल्प

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, हनुमान लोक जामसांवली में भव्य आयोजन का संकल्प

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा/जामसांवली: चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक) जामसांवली में आगामी हनुमान जन्मोत्सव (26 मार्च से 02 अप्रैल) को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जन्मोत्सव की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया गया।


बैठक में निर्णय लिया गया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए दर्शन, पूजन, प्रसाद वितरण, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। संस्थान पदाधिकारियों ने कहा कि यह उत्सव श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा।

Related Articles


संस्थान के पदाधिकारियों ने यह भी संकल्प लिया कि संस्थान एवं जिला प्रशासन के समन्वय और सहयोग से जामसांवली हनुमान लोक में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें और वे सहज रूप से भगवान श्री हनुमान के दर्शन कर सकें।


बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष डवरे, सचिव टीकाराम कारोकार, मनोहर शेलकी, पांडुरंग बोबडे, अजय धवले, पंजाराव येलमुले, वसंत शेलकी, रामराव डवरे, पंजाबराव येलमुले, भीमराव वाकोडे, राजु बाविसटले, मनोज तवले, भगवंता कारोकार, निलेश जुनानकर, दिलीप बत्रा तथा मोहन ताजने सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे भक्तों की सहभागिता से और अधिक भव्य दिव्य बनाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!