
हनुमान लोक जामसांवली में नव निर्मित “बजरंग गौशाला” का लोकार्पण, गौसेवा को मिलेगा नया आयाम
कलेक्टर और एसपी के करकमलों से हुआ लोकार्पण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) जामसांवली धाम द्वारा संचालित नव निर्मित “बजरंग गौशाला” का भव्य लोकार्पण श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कलेक्टर पांढुर्णा नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा सुंदर सिंह कनेश ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर गौशाला का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौमाता का पूजन किया गया तथा गौसेवा और गौसंरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और उनकी सेवा एवं संरक्षण समाज का सामूहिक दायित्व है। “बजरंग गौशाला” के माध्यम से जामसांवली धाम में गौसेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का पवित्र कार्य निरंतर आगे बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष डवरे, सचिव टीकाराम कारोकर, ट्रस्टी विठ्ठल डवरे, मनोहर शेलकी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पांडुरंग बोबडे, पंजाराव येलमुले, वसंत शेलकी, रामराव डवरे, पंजाबराव येलमुले, भीमराव वाकोडे, राजू बाविसटले, मनोज तवले, भगवंता कारोकर, निलेश जुननकर, दिलीप बत्रा, मोहन ताजने सहित संस्थान के सीईओ वीरेंद्र भट्ट, अधिकारी-कर्मचारी एवं पुजारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं से गौसंरक्षण और गौसेवा के इस पवित्र कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
