A2Z सभी खबर सभी जिले की

हनुमान जन्मोत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जामसांवली धाम का निमंत्रण

मंदिर संस्थान के पदाधिकारी मिले मुख्यमंत्री से

हनुमान जन्मोत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जामसांवली धाम का निमंत्रण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

भोपाल स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक), जामसांवली धाम के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान आगामी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सहभागी होने हेतु संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री  को सादर आमंत्रण प्रदान किया गया।


इस अवसर पर संस्थान के ट्रस्टी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष  संदीप मोहोड़ जी, संस्थान के अध्यक्ष  गोपाल शर्मा जी तथा प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान जामसांवली धाम में आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों, श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में भी मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री जी ने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles


गौरतलब है कि चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान, जामसांवली धाम में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 26 मार्च से 2 अप्रैल तक भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Show More
Back to top button