A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:रोड किनारे मिला नग्नावस्था में महिला का शव, रेप के बाद हत्या के आशंका

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर जिले में गुरुवार की सुबह रोड किनारे महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है, जब राहगीरों की नजर महिला के शव पर पड़ी तो शव को कुत्ते नोच -नोच कर खा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के रमना गांव के निकट रोड किनारे एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला है, जब राहगीरों की नज़र शव पर पड़ी तो शव को बुरी तरह से कुत्ते नोच रहे थे, राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मौदहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं जिले की sp डॉ० दीक्षा शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली।साथ ही कहा कि शव के पहचान कराने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं ।साथ ही कहा की घटना की हर पहलू से जाँच कराई जाएगी।

महिला की दहिने हाथ की कलाई पर कलावा व स्टारनुमा टैटू गदा हुआ है। बाएं हाथ की उंगली में सफ़ेद धातु की अंगूठी पहने हुए है।

शव को देखने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है।

फिलहाल फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस क्षेत्र में बढ़ते हत्या के मामले को लेकर फिलहाल कुछ कहने से इनकार कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!