A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:फौजी बन आए युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मुस्करा हमीरपुर।भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में ट्रेनिंग पूरी कर लौटे हिमांशु कुशवाहा के आगमन पर सोमवार को मुस्करा कस्बा गर्व और उल्लास से भर उठा 20 वर्षीय हिमांशु जो कस्बा मुस्करा के निवासी चन्द्रकरण कुशवाहा के पुत्र हैं जैसे ही अपने गांव लौटे उनका स्वागत अभूत पूर्व सम्मान के साथ किया गया। डीजे की धुनों और बैंड-बाजों की थाप पर युवा झूमते नजर आए, वहीं जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ हिमांशु का अभिनंदन किया।

कस्बा मुस्करा के मुख्य चौराहों से लेकर गलियों तक हर ओर भारत माता की जय वंदे मातरम और सेना के सम्मान में नारों की गूंज सुनाई दी ग्रामीणों ने कहा कि हिमांशु ने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे मुस्करा कस्बे और जिले का नाम रोशन किया है।

Related Articles

पिता की मेहनत से मिली कामयाबी

इस गौरवपूर्ण अवसर पर हिमांशु के पिता चन्द्रकरण कुशवाहा भावुक हो उठे उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के सपनों को टूटने नहीं दिया सब्जी बेचकर उन्होंने बेटे की पढ़ाई और तैयारी में सहयोग किया चन्द्रकरण ने गर्व भरी आवाज में कहा – “मेरी मेहनत सफल हो गई। मेरा बेटा देश की सेवा करेगा, इससे बड़ी खुशी मेरे लिए और क्या हो सकती है।”

कस्बे के बुजुर्गों और युवाओं ने एकस्वर में कहा कि हिमांशु की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन हालात में भी बड़े सपने देखते हैं। उनके अनुसार, हिमांशु की उपलब्धि से मुस्करा का मान और ऊंचा हुआ है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!