मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भगवान श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा

WhatsApp Facebook


जहानाबाद। शहर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) जहानाबाद के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालु “हरे कृष्ण, हरे राम” और “जय जगन्नाथ” के जयघोष के साथ हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुसज्जित रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा विराजमान थे। उनके दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने श्रद्धापूर्वक भगवान का स्वागत किया और रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

यह यात्रा गांधी मैदान गेट से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल मोड़, काको मोड़, ऊंटा मोड़ और मल्लहचक मोड़ से होते हुए महिला थाना रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भगवान का अभिनंदन किया। कई जगहों पर प्रसाद वितरण, जलपान और स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस्कॉन के संस्थापक-आचार्य परम पूज्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद की प्रेरणा से इस रथ यात्रा का आयोजन किया गया था। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, सेवा, भक्ति और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा लोगों को आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित करने और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।