A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबस्ती

ब्रेकिंग न्यूज़- बस्ती जिले से बड़ी खबर थाना नगर क्षेत्रांतर्गत दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में की गई गिरफ्तारी

ब्रेकिंग न्यूज़- बस्ती जिले से बड़ी खबर थाना नगर क्षेत्रांतर्गत दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में की गई गिरफ्तारी

बस्ती। जिले में 14 दिन पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से एक नाबालिक छात्रा का अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। नगर थाना क्षेत्र के कुढ़ापट्टी गांव के पास हुई भयंकर मुठभेड़ में पुलिस ने दो बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा को ट्रक चालक के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया है। वहीं इस कार्रवाई में दो 25-25 हजार के इनामी सहित कुल पाँच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
आपको बता दें बीते 25 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा 6 की एक नाबालिग छात्रा अचानक गायब हो गई थी। विद्यालय वार्डन ने 26 अगस्त को इसकी तहरीर थाना नगर में दी थी। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर विभिन्न टीम बनाकर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर दिनांक 7 सितंबर को तिलकपुर शिव मंदिर के पास ट्रक चालक राहुल पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि नाबालिग छात्रा को फैजाबाद आरटीओ क्षेत्र के पास रहने वाली सीमा के पास बेचने के इरादे से लाया जा रहा था। छात्रा ने बताया कि उसके साथ अन्य अभियुक्त सुनील, पंकज, सुभाष, सीमा व राम सहाय ने बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार व जबरन वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से उसका शोषण किया। 7 सितंबर को फुटहिया ओवर ब्रिज के पास सुभाष, सीमा व राम सहाय को गिरफ्तार किया गया। मुखबीर की सूचना पर 8 सितंबर को कुढ़ापट्टी नहर पुलिया के पास पंकज व सुनील से पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों अभियुक्त भागने का प्रयास कर फायरिंग करने लगे, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया। घटना में थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय भी गोली लगने से घायल हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील निवासी कठौतिया थाना दुबौलिया जिला बस्ती, पंकज निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी जिला बस्ती, सुभाष निवासी वेदपुर थाना दुबौलिया जिला बस्ती, सीमा निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली जिला बस्ती, राम सहाय निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली जिला बस्ती के रूप में हुई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!