A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमशेदपुर महानगर के मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को मिली नई जिम्मेदारियां, संगठन ने जताया भरोसा

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को संगठन द्वारा नई जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी नवदायित्वधारियों को अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी गई।

संगठन ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए संगठन के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। नई जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनहित के कार्यों को गति देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई।

इस अवसर पर भगवान से प्रार्थना की गई कि सभी पदाधिकारी अपने कार्यकाल में सफल रहें और संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सदैव अग्रसर रहें।

स्थान : जमशेदपुर, झारखंड

Related Articles

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!