
कानपुर देहात,,,थाना रसूलाबाद पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है,,,
मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेन्ज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविन्द मिश्र के निर्देशन में थाना रसूलाबाद पर दहेज हत्या की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0-423/2024 धारा 75(2)/80(2)/85/115(2) बीएनएस व धारा 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त विमल पुत्र प्रेम बाबू व अभियुक्ता रामदेवी उर्फ शिवदेवी पत्नी प्रेमबाबू निवासीगण उसरी मजरा मित्रसेनपुर कहिंजरी, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कियागया है पुलिस ने बताया है किदिनांक 04.10.2024 को थाना रसूलाबाद पर विमल व अन्य परिवारीजनों द्वारा वादी की बहन की दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0-423/2024 धारा 75(2)/80(2)/85/115(2) बीएनएस व धारा 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था । रसूलाबाद पुलिस ने बताया है कि विवेचना के क्रम में अभियुक्त विमल पुत्र प्रेम बाबू व अभियुक्ता रामदेवी उर्फ शिवदेवी पत्नी प्रेमबाबू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है,,,