A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: गड्डे में मिला युवक शव,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

मौदहा हमीरपुर। सोमवार सुबह सडक किनारे गडढे में भरे पानी में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान कम्हरिया निवासी वहीद उददीन उर्फ़ उल्ली (28)पुत्र रशीद उददीन के रूप में की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है और मृतक की मां वकीला की दो दिन पहले ही मौत हुई है। मृतक के भाई शहीद उददीन ने बताया कि वह शराब पीकर अक्सर लोगों से झगड़ा करता था लेकिन आधा शरीर पानी के बाहर होने के कारण डूबने से मौत नहीं हो सकती है मृतक के भाई ने मौत में संदेह जताया है। मृतक छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहकर गार्ड का काम करता था।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!