A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :करहिया गांव में घर में घुसकर महिला समेत परिवार से मारपीट का आरोप, अवैध कट्टा लेकर आने की भी शिकायत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी रज्जो पत्नी राजाराम वर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।रज्जो वर्मा के अनुसार, 10 जुलाई की रात करीब 9 बजे गांव निवासी जसवंत पुत्र दशरथ, कश्मीरा पुत्र दशरथ, सोनू पुत्र दशरथ तथा अन्य अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और उनके भाई के बारे में पूछताछ करने लगे। पीड़िता का कहना है कि उसका भाई ग्राम खंडेह का निवासी है। जब उसने जानकारी देने से मना किया तो आरोपियों ने कथित रूप से घर में घुसकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए उसके पति राजाराम व बच्चा पुत्र सीतल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे सभी को चोटें आईं। रज्जो ने यह भी आरोप लगाया कि कश्मीरा अपने हाथ में अवैध कट्टा लिए हुए था, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।

Show More
Back to top button