A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिंडोरी में सख्त स्वच्छता अभियान: कचरा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

19 अप्रैल 2026

डिंडोरी, जिला मुख्यालय को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्त स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम राम बाबू देवांगन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जारी निर्देशों के अनुसार दुकानों के सामने कचरा फैलाने वाले व्यापारियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 135 के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें, क्योंकि स्वच्छ शहर का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्रशासन ने “साफ शहर, स्वस्थ जीवन” के संकल्प को साकार करने हेतु सभी नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की है।

 

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button