मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रशासन से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

प्रशासन से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग
WhatsApp Facebook

अंबेड़कर मोड़ से मुख्य बाजार तक सड़क की स्थिति खराब

जहानाबाद। घोसी बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की मुख्य सड़कों पर ऑटो, टोटो, ठेला एवं सब्जी विक्रेताओं के कब्जे से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाया तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। 

जानकारी के अनुसार, घोसी प्रखंड कार्यालय से लेकर अंबेडकर मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर ऑटो चालकों और सब्जी विक्रेताओं का कब्जा बना रहता है। वहीं अंबेडकर मोड़ से पुराना अस्पताल तक धामापुर जाने वाली सड़क पर टोटो एवं ठेला चालकों के खड़े रहने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अंबेडकर मोड़ से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क की स्थिति भी कम खराब नहीं है। कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला देते हैं, जिससे सड़क काफी संकरी हो जाती है। ऐसे में बड़े वाहनों का प्रवेश लगभग असंभव हो जाता है। यदि गलती से कोई कार, स्कॉर्पियो या अन्य चारपहिया वाहन बाजार में प्रवेश कर जाए, तो उसे निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और लंबे समय तक यातायात बाधित रहता है। बाजारवासियों का कहना है कि जिले के अन्य बाजारों में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया है, लेकिन घोसी बाजार में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

इसी का परिणाम है कि अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें सार्वजनिक उपयोग के लिए होती हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण आम लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। बाजारवासियों ने जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी से घोसी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाए, तो यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकेगी और लोगों को राहत मिलेगी।