A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत, गमजदा हुए साथी

ट्रामा सेंटर में साथी की मौत पर गमजदा वकील

दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत, गमजदा हुए साथी

लालगंज-प्रतापगढ़ः सांगीपुर क्षेत्र के नौबस्ता निवासी तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव (66) का रविवार को दुर्घटना में अचानक निधन हो गया। अधिवक्ता के निधन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में साथी लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंच गये। अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ लालगंज में रहते थे। रविवार को सुबह करीब दस बजे वह कालाकांकर हाईवे से सीओ कार्यालय की तरफ बाइक से निकले। इस बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। आस पास के लोग उपचार के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर ले आए। यहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की मौत की जानकारी साथियों को हुई तो बड़ी संख्या में वह ट्रामा सेंटर पहुंच गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजवाया। ट्रामा सेंटर में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर शुक्ल, उपाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी, महामंत्री सूर्यकान्त निराला, विपिन शुक्ल, दीपेन्द्र तिवारी, संतोष पाण्डेय, घनश्याम मिश्र, संतोष सिंह आदि ने साथी अधिवक्ता के शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना जताते दिखे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!