A2Z सभी खबर सभी जिले की

पात्र दिव्यांग दुकान निर्माण व संचालन योजनान्तर्गत करें ऑनलाइन आवेदन

अलीगढ़ न्यूज

अलीगढ़ 22 सितम्बर 2025 जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग दुकान निर्माण व संचालन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के अनुरूप जिले के दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने बताया कि दुकान निर्माण व संचालन योजनान्तर्गत दुकान संचालन के लिए 10 हजार एवं दुकान निर्माण के लिए 20 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है, जिसमें 25 प्रतिशत धनराशि अनुदान होती है एवं 75 प्रतिशत धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में दी जाती है। प्रदत्त ऋण को 4 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ ट्रेजरी चालान के माध्यम से वसूल किया जाता है।
उन्होंने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि जिले के किसी भी जनसेवा केन्द्र, लोकवाड़ी केन्द्र अथवा निजी कम्प्यूटर द्वारा दुकान निर्माण व संचालन योजना का आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, बैंक खाता, फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर ऑनलाइन http://divyangjandukan.upsdc.gov.in पोर्टल पर भरवाने के उपरान्त आवेदन का मूल प्रिन्ट हस्ताक्षर करने के पश्चात सभी संलग्नकों की छाया प्रति के साथ किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन सिथत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!