

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को हेलीकाप्टर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। गोयल ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए बालाजी महाराज को धोक लगाया। बताया जा रहा है कि उनका बालाजी मंदिर में गहरी आस्था है। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मंत्री को मोदक प्रसादी भेंट की उनके आगमन से बालाजी में श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह देखा गया।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला,जिला महामंत्री विपिन जैन, लेखपाल कसाना,जिला मंत्री मिश्रीदेवी मीणा,जिला उपाध्यक्ष मंजू लता जाटव, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
