A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, हमीरपुर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 2026 का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान संचालित होगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और बचाव के उपायों को जन-जन तक पहुंचाना है।

डीएम घनश्याम मीना ने चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही अभियान से जुड़े अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करें, ताकि जनपदवासी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद हमीरपुर के चेयरमैन कुलदीप निषाद, सीएमओ डॉ. गीतम सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, समाजसेवी जलीश खान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!