A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedदूदूराजस्थान

SIR एवं सुशासन यात्रा को लेकर जिला संगठन बैठक का आयोजन

 

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संगठन बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन प्रभारी सोम कांत शर्मा एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Related Articles

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सोम कांत शर्मा ने जिला पदाधिकारी से कहा सभी अपने-अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहे एव संगठित रहकर कार्य करे।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने SIR के बारे में बोलते हुए कहा सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50वोट नए जुड़वाने का काम करें एवं प्रत्येक बूथ पर अवैध रोहिंग्या,पाकिस्तानी बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम फॉर्म नंबर 7 भरकर इनके नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम करें।
जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा ने 12 दिसंबर से सुशासन यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर,जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना,जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, सोमेश विजय, मंजू लता जाटव, रूप सिंह मीणा, महेंद्र पिलोडी,अभिषेक शर्मा, जिला मंत्री ममता सैनी,सरोज मीणा,मिश्री देवी मीणा,सियाराम शर्मा,सतपाल मीणा, किशोरी लाल बेरवा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button