मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोहडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोह
A2Z सभी खबर सभी जिले की

करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत, कांग्रेस नेता राहुल आर्य ने उठाई लापरवाही पर आवाज

करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत, कांग्रेस नेता राहुल आर्य ने उठाई लापरवाही पर आवाज
WhatsApp Facebook

बानसूर। कस्बे में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। वार्ड क्षेत्र में लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे राष्ट्रीय पक्षी मोर के दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि ट्रांसफॉर्मर की हाई वोल्टेज लाइन या खुले तारों की चपेट में आने से दोनों मोरों की मौत हुई है। घटना की सूचना कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल आर्य ने तत्काल वन विभाग को दी।

राहुल आर्य ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफॉर्मर के पास सड़क किनारे दो मोर मृत अवस्था में पड़े हैं। उन्होंने तुरंत वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर नगरपालिका कर्मचारी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। खुले तार और नीचे उगी झाड़ियों के कारण आए दिन पक्षी व आवारा पशु करंट की चपेट में आ रहे हैं। राहुल आर्य ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए तुरंत ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने और खुले तारों को कवर करने की मांग की है।