A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेसागर

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण, बंदियों से की चर्चा

सागर। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भव्या त्रिपाठी, जेल अधीक्षक श्री मानवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने सर्वप्रथम महिला बंदी गृह में वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं महिला बंदियों से चर्चा की। उन्होंने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया एवं दवाओ की स्टाक पंजी भी देखी एवं उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संपूर्ण कार्य कंप्यूटर से करें एवं संपूर्ण दस्तावेजों का कंप्यूटरीकरण कराएं। उन्होंने कहा सभी बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने केंद्रीय जेल के पुरुष बंदी गृह का भी निरीक्षण किया एवं उनसे चर्चा की। उन्होंने उनके सामान का भी परीक्षण कराया। बंदियों को मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं मौके पर जाकर भोजनशाला का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निरीक्षण किया एवं जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए चल रहे रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में कार्यों को देखा। श्री आर्य हथकरघा केंद्र पहुंचे और बंदियों द्वारा किए जा रहे हथकरघा के कार्यों की सूक्ष्मता जांच की। श्री आर्य ने बंदियों के द्वारा पौधा रोपण के लिए तैयार किया जा रहे पौधों को भी देखा और कहा कि बरसात के मौसम में अधिक संख्या में पौधे तैयार करें, जिससे कि आपके पौधों को जिलों में रोपा जाए। कलेक्टर श्री दीपक आर्य को केंद्रीय जेल पहुंचने पर जेल की कर्मियों द्वारा सलामी भी दी गई। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक श्री मांगीलाल पटेल, श्री नारायण सिंह राणा, श्री के के शाक्य, श्री पंकज कुशवाहा, श्री हरि ओम शर्मा मौजूद थे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!