A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पोस्टमार्टम के बाद किसान का हुआ अंतिम संस्कार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । सोमवार को देर शाम कस्बे के पशु बाजार के समीप डंफर से कुचले किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की 8 वर्ष पूर्व रतलाम में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी।

मूल रूप से बांदा जनपद के जसपुरा ब्लॉक के अमारा गांव का निवासी कुलदीप सिंह राठौर 43 वर्ष कस्बे के इमिलिया थोक में वार्ड संख्या 9 में परिवार सहित रहता था और खेती किसानी करके परिवार के भरणपोषण करता था। सोमवार को शाम करीब 4:30 बजे बाइक से बाजार जाते समय पशु बाजार के समीप तेज रफ्तार डंफर ने कुचल दिया था और मौके से भाग निकला था। इस घटना में कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था। सदर अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई थी अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की आठ वर्ष पूर्व रतलाम मध्य प्रदेश में ट्रक से कुचलकर मौत हो चुकी है। मृतक अपने पीछे सुधा सिंह, पुत्र अभय सिंह, पुत्री सृष्टि सिंह विवाहित पुत्री श्रद्धा को रोता बिलखता छोड़ गया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव के घर आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। शाम को कस्बे के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!