A2Z सभी खबर सभी जिले की

*भोजशाला परिसर मे शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन, पूजन, हवन और नमाज संपन्न*

*भोजशाला परिसर मे शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन, पूजन, हवन और नमाज संपन्न*

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

धार न्यूज/बसंत पंचमी पर्व पर धार के भोजशाला संरक्षित परिसर में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मां वाग्देवी के दर्शन किए। भोजशाला परिसर में हवन पूजन भी लगातार जारी रहा।
जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला संरक्षित परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला परिसर के पास ही पुलिस कंट्रोल रूम, अस्थाई चिकित्सालय सीसीटीवी मॉनिटरिंग और मीडिया सेंटर जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं। संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने इस दौरान अन्य अधिकारियों के साथ भोजशाला परिसर का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में मुस्लिम समाज की नमाज भी नियत किए गए स्थान पर 1 बजे से 3 बजे के बीच निर्विघ्न संपन्न हुई। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सभी नागरिकों के धैर्य को सराहा और धन्यवाद देते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए नागरिकों का आभार प्रकट किया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!