
गांव बिरधाना में 27सितंबर 10सुबह सपाटे प्रतियोगीता प्रारंभ हुई थी और 28सितंबर 10सुबह 24घंटे सपाटे प्रतियोगीता में जिम्मी बिरधाना के मुकाबले में विजयी रहा । जिम्मी बिरधाना ने सपाटे लगाकर इतिहास रच दिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले 24घंटे सपाटे दूसरे खिलाड़ी ने नहीं लगाए थे। ओर नवदीप ॐ शिव तंत्र के संचालक ने चैलेंज कर दिया था कि इसके बराबर कोई भी सपाटे लगाएगा उसको एक लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा लेकिन कोई भी सपाटे प्रतियोगीता में मुकाबले में नहीं आया। इसलिए जिम्मी बिरधाना को विजयी घोषित किया गया। और इसके चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भाजपा हल्का अध्यक्ष राजीव दहिया जी ने जिम्मी बिरधाना को पुरस्कार से सम्मानित किया। गोल्ड मेडलिस्ट सुरेश दहिया ने भी युवाओं को प्रोत्साहन दिया ऊर्जावान बनाने का संदेश दिया। जिला परिषद चेयरमैंन कप्तान बिरधाना कुछ जरूरी काम से बाहर गए हुए थे उन्होंने फोन पर बधाई दी। जितने भी सपाटे प्रतियोगीता देखने वाले खेल प्रेमीयो का दिल से धन्यवाद।